नागपुर। मनपा की ओर से आयोजित गरोबा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार, 14 नवंबर को प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन की संगीत संध्या का आयोजन लकड़गंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान (कच्छी विसा मैदान) में शाम 6:30 बजे आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
प्रमुख अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल, राज्यसभा सदस्य माया इवनाते उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता महापौर नीता राजेंद्र ठाकरे करेंगी।
विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी, कृपाल तुमाने, विधायक डॉ. नितिन राउत, मोहन मते, सुधाकर अडबाले, प्रा. संजय भेंडे, कृष्णा खोपड़े, विकास ठाकरे, डॉ. परिणय फुके, डॉ. राजीव पोतदार, प्रवीण दटके, उपमहापौर लीला हाथीबेद, संजय महाकालकर, अतिरिक्त आयुक्त मुर्गानंधम, सभापति संतोषवती लुड़्ढा, असलम खान मुल्ला, हर्षला संजय जेरवाल, अर्चना पडोले, शिवानी दाणी-वखरे, आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर, मिलिंद मेश्राम, महेश्वरी बिसेन, किशोर कुमेरिया, गणेश हरिभाऊ चल्लुवार, अतुल कोटचिया, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, अतिरिक्त आयुक्त अंकित, दर्शनी धवड, शकील पटेल, आभा विष्णू पांडे, बालू गरोकर उपस्थित रहेंगे। निमंत्रक नागपुर महानगरपालिका के उपायुक्त मंगेश खवले ने नागरिकों से संगीत संध्या में उपस्थित रहने की अपील की है।


















