राहुल ने चीफ जस्टिस से मिलने का समय मांगा
विपक्ष का 6 दिन में चौथा प्रदर्शन
लोकवाहिनी, संवाददाता
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष सोमवार को दिल्ली में मार्च निकालेगा। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार को बताया कि विपक्षी सांसद जंतर-मंतर भी जा सकते हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी सीजेआई सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे। शाम 4 से 5 बजे के बीच मिलने का समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि हम सीजेआई को देश में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग की स्वायत्तता कमजोर करने और ‘वोट चोरी’ जारी रखने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि सोमवार को विपक्षी दलों, युवाओं और नागरिक समाज के संगठनों के साथ ये सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मार्च पार्टियों, लिंग, जाति, समुदाय और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर भारतीय नागरिकों के रूप में निकाला जाएगा।
उधर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश भर में अराजकता पैदा की है। उन्होंने कहा कि शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती और लोगों को हिरासत में लिया जाना दिखाता है कि सरकार युवाओं के आंदोलन से डरी हुई है। खड़गे ने बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत के दौरान की गई अपनी टिप्पणियों का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, ‘कल हम प्रधान न्यायाधीश से मिलने भी जा रहे हैं। मैंने पत्र लिखा है और राहुल गांधी ने भी पत्र लिखा है। हमने शाम चार से पांच बजे के बीच मुलाकात का समय तय किया है। इस दौरान हम उन्हें हालात से अवगत कराएंगे। शनिवार को दिल्ली में सुरक्षा के नाम पर लगाई गई पाबंदियों का जिक्र करते हुए खड़गे ने कहा कि सड़कों को बंद कर दिया गया, संचार सेवाएं बाधित थीं, हवाई अड्डे तक पहुंच सीमित कर दी गई और मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया गया। (पेज 6 पर













