नागपुर। शहर में सोमवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश के दौरान गीतांजलि चौक स्थित पुरानी इमारत की पैराफिट दीवार अचानक ढह जाने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक कार और चार दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संतोष छोटेलाल गौर (52) के रूप में हुई है। गीतांजलि टॉकीज के पास स्थित नारायण चेंबर में बॉम्बे स्कूटर दोपहिया मरम्मत की दुकान पर वह अपनी बाइक की मरम्मत कराने आए थे। इसी दौरान पुरानी इमारत की पैराफिट दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
June 30, 2026
0 Comment
56 Views
इमारत की पैराफिट दीवार गिरी, व्यक्ति की मौत
by Digital Desk
नागपुर। शहर में सोमवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश के दौरान गीतांजलि चौक स्थित पुरानी इमारत की पैराफिट दीवार अचानक ढह जाने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक कार और चार दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।... Read More













