उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आसमान में तूफान के बीच फंसा, आधे रास्ते से मुंबई लौटा
लोकवाहिनी, संवाददाता:मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को बृहस्पतिवार को खराब मौसम के कारण एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शिंदे का हेलीकॉप्टर मुंबई के पास कल्याण के आसमान में था तभी अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी-तूफान ने विमान को घेर लिया। पायलट की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की वजह से एक बड़ा विमान हादसा टल गया।
उपमुख्यमंत्री शिंदे का हेलीकॉप्टर अचानक ठाणे के कल्याण के पास तेज हवाओं और तूफान में फंस गया। पायलट ने तेजी दिखाते हुए बिगड़ते मौसम के हालात का जायजा लिया और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे न बढ़ने का फैसला किया। कम विजिबिलिटी, तेज हवाओं और अस्थिर मौसम के कारण पायलट ने एहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर को वापस मुंबई की ओर मोड़ने का फैसला किया। विमान ने जुहू हवाई अड्डे पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बताया कि शिंदे अपराह्न 3:30 बजे दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स से ठाणे जिले के मुरबाद के लिए रवाना हुए थे, जहाँ उन्हें एक विवाह समारोह में शामिल होना था। अधिकारी ने बताया कि लेकिन जैसे ही हेलीकॉप्टर नवी मुंबई के ऐरोली पहुंचा, पायलट ने एक तूफान को आते हुए देखा और शिंदे को सतर्क किया, जिन्होंने मुंबई वापस आने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद हेलीकॉप्टर पवन हंस की जुहू स्थित हैलीपैड पर उतरा। अधिकारी ने बताया कि शिंदे के साथ हेलीकॉप्टर में उनके निजी सहायक प्रभाकर काले, विशेष कार्यकारी अधिकारी बलसिंह राजपूत और मीडिया सलाहकार विनय पत्रदुकर भी सवार थे। इस साल 28 जनवरी को, महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पुणे जिले के बारामती जाते समय एक विमान दुर्घटना में चार अन्य लोगों के साथ मृत्यु हो गई थी।








