वाराणसी में 6350 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन
लोकवाहिनी, संवाददाता:वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 6350 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 163 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 1050 करोड़ रुपये से अधिक की पूरी हो चुकी 48 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और लगभग 5300 करोड़ रुपये की 112 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद हैं। महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वंदे भारत के रूप में दो बड़ी सौगात दी है। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
अयोध्या-मुंबई (एलटीटी) अमृत भारत एक्सप्रेस
अयोध्या-मुंबई (एलटीटी) अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 02212 होगा। यह ट्रेन अयोध्या कैंट से शाम को चलेगी और उसके अगले दिन शाम को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह सफर लगभग 28 घंटे में पूरा होगा। अयोध्या-मुंबई (एलटीटी) अमृत भारत एक्सप्रेस कुल के कुल 12 स्टॉप है। अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, एमबीपी प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, सतना, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, भुसावल जंक्शन, जलगांव जंक्शन, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन, ठाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वाराणसी में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने काशी और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले कार्यों के बारे में बताया और कहा कि काशी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। इस वंदे भारत की मदद से महाराष्ट्र के लोगों को काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या आने के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक सफर का अनुभव का विकल्प प्राप्त होगा।








