लोकवाहिनी, संवाददाता:रायबरेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कभी नॉर्वे का दौरा करते हैं, कभी जापान का, जबकि लोगों से विदेश यात्राओं से बचने का आग्रह करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी।
राहुल गांधी ने देश में एक बड़े और विनाशकारी आर्थिक तूफान के आने की चेतावनी दी है। राहुल गांधी का आरोप है कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी आर्थिक नीतियां और ढांचा तैयार किया है, वह देश की जनता के लिए नहीं है। उनका दावा है कि इस पूरे तंत्र को सिर्फ दो बड़े उद्योगपतियों, अदाणी और अंबानी की तिजोरियां भरने के लिए तैयार किया गया है। राहुल गांधी ने इस पूरे मामले को समझाते हुए कहा कि जब यह तथाकथित आर्थिक ढांचा ढहेगा, तब इन बड़े पूंजीपतियों का कुछ नहीं बिगड़ेगा।











