3,000 से अधिक लोग घायल, 39,000 लापता
काराकास। वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मृतकों की संख्या बढ़कर 589 हो गई है। तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंपों के बाद बचावकर्मी मलबे में लोगों की जान बचाने के लिए तेजी से खोज अभियान चला रहे हैं। काराकास और पास के तटीय शहर ला गुइरा में, ढही इमारतों के मलबे के नीचे से लोगों के मदद के लिए पुकार सुनी जा सकती है। कल 7.2 तीव्रता के भूकंप के कुछ ही सेकंड बाद एक और शक्तिशाली 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। दोनों भूकंप ऊपरी सतह के नजदीक थे, जिससे तबाही ज्यादा हुई। देश की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा की है। सरकारी और विपक्षी सूत्रों के मुताबिक, 39,000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। एक स्वतंत्र वेबसाइट पर अपनों की तलाश में हजारों पोस्ट किए जा रहे हैं।












