बारडोली। गुजरात के सूरत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। बारडोली के पास धुलिया राजमार्ग पर दो बसों की भीषण टक्कर के बाद एक बस पलट गई और उसमें अचानक आग लग गई। आग लगने के साथ तेज धमाके की भी आवाज सुनाई दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 7 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इनमें से कई यात्री तो जिंदा जल गए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बस हादसे पर दुख जताया है। यह हादसा बारडोली तालुका के उवा और मानेकपुर गांवों के बीच हुआ। गुजरात स्टेट ट्रांसपोर्ट (एसटी) की बस और महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुजरात एसटी की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र डिपो की बस धुलिया से नवापुर होते हुए सूरत की ओर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
June 3, 2026
0 Comment
3 Views
गुजरात :2 बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 7 यात्रियों की मौत
by Digital Desk
बारडोली। गुजरात के सूरत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। बारडोली के पास धुलिया राजमार्ग पर दो बसों की भीषण टक्कर के बाद एक बस पलट गई और उसमें अचानक आग लग गई। आग लगने के साथ तेज धमाके की भी आवाज सुनाई दी, जिससे मौके पर अफरातफरी... Read More












