मंत्रिमंडल सहयोगियों की बैठक आज, राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
लोकवाहिनी, संवाददाता:बेंगलुरु। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ नाश्ते पर एक बैठक की मेजबानी कर सकते हैं और इसके बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत को इस्तीफा सौंप सकते हैं । सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के लिए इस पद का रास्ता साफ कर सकते हैं हालांकि, वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी बनाए रखी [। बुधवार को उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को बात करेंगे । नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को उस समय और बल मिला, जब मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ कई दौर की लंबी बैठकें कीं । पार्टी सूत्रों का कहना है कि सत्ता हस्तांतरण की संभावना अब काफी प्रबल हो गई है । कर्नाटक में पिछले साल से ही नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन 20 नवंबर 2025 को कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के बाद यह बहस और तेज हो गई .













