नासिक महामार्ग पर आटगांव में भीषण हादसा, मृतकों में बच्चों का समावेश
लोकवाहिनी, संवाददाता
मुंबई। नासिक महामार्ग पर शाहपुर तहसील के आटगांव के पास रास्ते पर खड़े ट्रक को अर्टिगा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मूल रूप से गोरखपुर के निवासी और वर्तमान में मुंबई के जोगेश्वरी में रहने वाला जैसवाल परिवार देव दर्शन के लिए परिवार के साथ त्र्यंबकेश्वर गया था. नासिक से मुंबई की ओर वापसी की यात्रा करते समय शाहपुर तालुका के आटगांव में अर्टिगा कार का भीषण हादसा हुआ. अर्टिगा कार में कुल 10 यात्री सवार थे. इस हादसे में श्रीराम जैसवाल, आयुष जैसवाल, लाडो जैसवाल, सुरज जैसवाल, की मौत हो गई है जबकि सुभी जैसवाल, शिवम जैसवाल, सुनिता जैसवाल, राधिका जैसवाल, सतीश जैसवाल, हाशिक जैसवाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका शाहपुर स्थित उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे की जानकारी मिलते ही हाईवे पुलिस दल और आपदा प्रबंधन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. वापसी की यात्रा में आटगांव के पास यह भीषण हादसा हुआ. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें दो छोटे बच्चे शामिल हैं और 6 लोग घायल हुए हैं और उनका शाहपुर उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. संबंधित अर्टिगा कार जोगेश्वरी की होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है. इस पूरी घटना की जांच फिलहाल पुलिस कर रही है.














