वर्ष 2026-27 हेतु नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी का गठन
लोकवाहिनी, संवाददाता
नागपुर। विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स की 82वीं वार्षिक सर्वसाधारण आमसभा होटल द्वारकामाई में आयोजित की गयी। इस वार्षिक सर्वसाधारण सभा में वर्ष 2026-27 हेतु चेंबर की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
चुनाव अधिकारी वीरेंद्र चांडक द्वारा अध्यक्ष पद हेतु नाम आमंत्रित किए जाने पर सदस्यों द्वारा स्वप्निल अहिरकर एवं जयप्रकाश पारेख के नाम प्रस्तावित किए गए। साथ ही उपाध्यक्ष पद हेतु सीए अश्विनी अग्रवाल, रामअवतार तोतला एवं उमेश पटेल के नाम प्रस्तावित किए गए। कुछ समय बाद चुनाव अधिकारी द्वारा अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों से उनकी सहमति पूछे जाने पर जयप्रकाश पारेख ने बिना किसी दबाव में अपनी मर्जी से वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस लेने की घोषणा की। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी वीरेंद्र चांडक ने वर्ष 2026-27 के लिए स्वप्निल अहिरकर को चेंबर का नया अध्यक्ष एवं सीए अश्विनी अग्रवाल, रामअवतार तोतला एवं उमेश पटेल को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया।
प्रथम कार्यकारिणी सभा में वर्ष 2026-27 हेतु सीए हेमंत सारडा सचिव, सचिन पुनियानी कोषाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल, मनोज जेजानी, अशोक संघवी सहसचिव, धर्मेंद्र अर्जुनदास आहूजा की PRO के पद पर नियुक्ती हुई। राजवंतपाल सिंह तुली, हरमनजीत सिंह बावेजा, अभय अग्रवाल, मोहन गट्टाणी, प्रभाकर देशमुख, अक्षय ठक्कर, योगेश बंग, भवानीशंकर दवे, साकेत सूरी, मधुर बंग, सूर्यकांत अग्रवाल, एड. निखिल अग्रवाल, सलीम अजानी, सुनील जग्यासी, सुशील झाम, उमंग अग्रवाल, विकेश अग्रवाल, प्रकाश मेहाड़िया, मनोज लटुरिया, हुसैन एन. अजानी, मोहन चौईथानी, राकेश आहूजा, गजानन्द गुप्ता, संतोष काबरा, राकेश गांधी, महेश कुकरेजा, सुनील भाटिया, राजकुमार गुप्ता, दौलत कुंगवानी, योगेश भोजवानी, नारायण तोष्णीवाल, संजय अग्रवाल (पचेरीवाला), ज्ञानेश्वर रक्षक, राजू माखीजा, अमित अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य चुने गए तथा वीरेंद्र चांडक, गिरीश मूंदड़ा, कृष्णा सारडा, आशिष संतोषकुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, निर्माण अग्रवाल, राजेश मुनियार, रामनिवास गर्ग, नटवर पटेल, प्रवीण अग्रवाल एवं विजय केवलरमानी का को-ऑप्ट सदस्य के रूप में चयन किया गया।
सचिव सीए हेमंत सारडा ने चुनाव अधिकारी वीरेंद्र चांडक व उनके सहयोगी सीए गिरीश मूंदड़ा, राजेश मुनियार को वर्ष 2026-27 के नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा चेंबर की 82वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा को संपन्न कराने में सहयोग करने हेतु चेंबर की कंपनी सेक्रेटरी सी एस पंकुश जैसवाल व उनकी टीम का पुष्पगुच्छ द्वारा सत्कार कर धन्यवाद दिया। चेंबर का सदैव मार्गदर्शन करने हेतु सभा में उपस्थित चेंबर के आधारस्तंभ पूर्व अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, प्रकाश वाधवानी, हेमंत खुंगर, दिपेन अग्रवाल, मयूर पंचमतिया, अश्विन प्रकाश मेहाड़िया (अग्रवाल), अर्जुनदास आहूजा, फारुक अकबानी, पदाधिकारियों, सदस्यों को धन्यवाद दिया।
व्यापारियों के हित में करेंगे काम
नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्वप्निल अहिरकर ने कहा कि अपने कार्यकाल में व्यापारिक हितों के लिए कार्य करते हुये चेंबर को नए आयाम पर पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों को चेंबर के नए अध्यक्ष रूप में उनका चयन करने हेतु धन्यवाद दिया।














