राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल और सरपंच सुधीर अवस्थी की पहल से जलक्रांति
लोकवाहिनी, संवाददाता
पारशिवनी। तहसील की सुप्रसिद्ध ग्राम पंचायत नयाकुंड ने भविष्य में होने वाले सूखे और जल संकट से निपटने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है。 राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल के विशेष सहयोग और सरपंच सुधीर अवस्थी के नेतृत्व में गाँव में 10 वनराई बाँधों का निर्माणकार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस जल संरक्षण परियोजना के माध्यम से खेतों और नहरों से नदी में व्यर्थ बह जाने वाले पानी को रोककर अब तक लगभग 5 करोड़ लीटर पानी का संचय किया जा चुका है। पुरस्कृत नयाकुंड ग्राम पंचायत के सरपंच सुधीर अवस्थी ने बताया कि इन बाँधों के जरिए वर्षभर में लगभग 10 से 20 करोड़ लीटर पानी जमीन में रिचार्ज (सोकने) करने का लक्ष्य रखा गया है।
इससे न केवल गाँव का भूजल स्तर ऊपर उठेगा, बल्कि ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गए सीताफल के बगीचे को भी नियमित सिंचाई मिलेगी, जिससे ग्राम पंचायत आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सक्षम बनेगी। ग्रामीणों में भी इस पहल को लेकर खासा उत्साह है। ग्राम पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका बोरकर के अनुसार, भूजल स्तर में सुधार होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा और खेती में बड़ा संबल प्राप्त होगा। हाल ही में बीडीओ (गट विकास अधिकारी) सुभाष जाधव, विस्तार अधिकारी प्रभाकर वाघ और विस्तार अधिकारी यशवंत लिखार ने निर्माणकार्यों का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत की सराहना की और आगामी योजनाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ऊपर उठेगा गाँव का भूजल स्तर
इन बाँधों के जरिए वर्षभर में लगभग 10 से 20 करोड़ लीटर पानी जमीन में रिचार्ज (सोकने) करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे न केवल गाँव का भूजल स्तर ऊपर उठेगा, बल्कि ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गए सीताफल के बगीचे को भी नियमित सिंचाई मिलेगी, जिससे ग्राम पंचायत आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सक्षम बनेगी। ग्रामीणों में भी इस पहल को लेकर खासा उत्साह है। ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका बोरकर के अनुसार, भूजल स्तर में सुधार होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा और खेती में बड़ा संबल प्राप्त होगा।
















