मॉस्को, एजेंसी
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत इन दिनों रूस के दौरे पर हैं। भारत और रूस ने अब न्यायिक रिश्ते भी मजबूत करने की ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश और रूसी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के बीच मॉस्को में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें न्यायिक सहयोग के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च न्यायालय और रूस के सर्वोच्च न्यायालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और रूस के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इगोर क्रास्नोव ने मॉस्को में इस समझौता ज्ञापन पर साइन किया। रूस के सुप्रीम कोर्ट में बोलते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि भारतीय और रूसी सुप्रीम कोर्ट, विभिन्न कानूनी परंपराओं के माध्यम से विकसित होने के बावजूद न्याय प्रशासन में जनता के विश्वास को बनाए रखने के साथ-साथ तेजी से हो रहे तकनीकी और सामाजिक परिवर्तनों के अनुकूल होने की एक समान चुनौती का सामना करते हैं।
साक्ष्यों का मूल्यांकन नहीं कर सकती एआई
हालांकि एआई ट्रांसलेशन, ट्रांसक्रिप्शन, इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट के माध्यम से न्यायाधीशों की मदद कर सकती है, लेकिन यह फैसलों का निर्धारण नहीं कर सकती, गवाहों की विश्वसनीयता का आकलन नहीं कर सकती, साक्ष्यों का मूल्यांकन नहीं कर सकती या न्यायिक विवेक का प्रयोग नहीं कर सकती। उन्होंने न्यायपालिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में नोटिफाइड ड्राफ्ट रेगुलेशन का जिक्र किया, जिनका उद्देश्य न्यायिक स्वतंत्रता और मानवीय निगरानी को बनाए रखते हुए एआई की जिम्मेदार तैनाती सुनिश्चित करना है।
एक मामला एक डेटा पहल
जस्टिस सूर्यकांत ने न्यायिक प्लेटफॉर्म्स पर प्रत्येक मामले के लिए मानकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक मामला, एक डेटा पहल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मध्यस्थता और सुलह को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी का तेजी से उपयोग किया जा रहा है, जिससे दक्षता (एफिशियंसी) में सुधार, लागत में कमी और विवादों के समय पर समाधान में मदद मिल रही है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि न्याय प्रशासन मूल रूप से मानवीय प्रयास ही रहना चाहिए।
टेक्नोलॉजी को न्यायिक फैसले लेने के विकल्प के बजाय न्याय तक पहुंच के साधन के रूप में काम करना चाहिए।
June 25, 2026
0 Comment
1 Views
भारत-रूस के सुप्रीम कोर्ट के बीच ऐतिहासिक समझौता
by Digital Desk
मॉस्को, एजेंसी भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत इन दिनों रूस के दौरे पर हैं। भारत और रूस ने अब न्यायिक रिश्ते भी मजबूत करने की ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश और रूसी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के बीच मॉस्को में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें न्यायिक सहयोग के क्षेत्र... Read More











