नागपुर। कन्हान नदी में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृत्का रोशनी उर्फ आशि डे, निवासी प्रतापनगर, नागपुर है. पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया है. घटना देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. जांच अधिकारी वैजयंती मांडवधरे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मामले की गहन जांच जारी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोशनी उर्फ आशि डे और उसका कथित प्रेमी मोनू बनपिया (एमडी) तस्करी से जुड़े होने की आशंका है. दोनों के बीच कथित तौर पर वर्चस्व को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते रोशनी ने मोनू बनपिया के खिलाफ यशोधरानगर और प्रतापनगर थानों में शिकायतें भी दर्ज कराई थीं. पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम और महिला की मौत के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है.
August 4, 2026
0 Comment
11 Views
कन्हान नदी में मिला महिला का शव
by Digital Desk
नागपुर। कन्हान नदी में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृत्का रोशनी उर्फ आशि डे, निवासी प्रतापनगर, नागपुर है. पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया है. घटना देर रात करीब ढाई बजे की बताई... Read More













