काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान तेज़ कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक़ करीब 898 कर्मचारी अभी भी अलग-अलग सुरंगों में फंसे हुए हैं, जबकि 361 लोगों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। त्रिशूली-3 ‘ए’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में राहत और बचाव दल लगातार मशीनों की मदद से मिट्टी और गाद हटाने में जुटे हैं। सुरंग के अंदर फंसे लोगों तक हवा पहुंचाने के लिए करीब 6 इंच का छेद किया गया है और इसके ज़रिए पाइप डालकर ऑक्सीजन जैसी जरूरी हवा पहुंचाई जा रही है। अब इस रास्ते को बड़ा कर मैनहोल बनाने की तैयारी की जा रही है।
नेपाल त्रासदी : 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा, मृतकों का आंकड़ा 804
149 भारतीय बचाए गए
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि, 30 अगस्त को शाम 5:30 बजे तक नेपाल में 149 भारतीय नागरिक बचाए गए हैं। उन्होंने पोस्ट में सभी 149 भारतीयों के नाम भी साझा किए हैं।














