12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले पीएम मोदी
लोकवाहिनी, संवाददाता
कोलकाता। पूरे देश और दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी कोलकाता में थे। पीएम मोदी ने कहा कि आज उसी धरती पर सामूहिक योग का अनुभव एक अलग आध्यात्मिक अनुभूति दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि योग सिर्फ आसन नहीं, मानवीय एकता का आधार है। योग आज केवल हमारी निजी जीवन शैली के जरूरी हो, इतना ही नहीं है बल्कि योग दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए एक आवश्यकता भी है।
उन्होंने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर आज बंगाल में होना बहुत ही विशेष है। बंगाल की ये पवित्र भूमि जहां भगवान राम कृष्ण परमहंस जैसे सिद्ध संतों ने अवतार लिया। जहां से निकलकर स्वामी विवेकानन्द ने पूरे विश्व को योग से परिचय करवाया। जहां महर्षि अरविंद जैसे महान योगी ने जन्म लिया। योग आज केवल हमारी निजी जीवन शैली के जरूरी हो, इतना ही नहीं है, बल्कि योग दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए एक आवश्यकता भी है। पीएम मोदी ने कहा, योग सबको जोड़ता है। इस अवसर पर मैं पूरे विश्व को, संपूर्ण मानव समुदाय को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा, विश्व के अलग-अलग हिस्सों से एक से एक अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं। भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्वोत्तर और पूरब में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य से भरा हुआ नजर आ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा, महर्षि अरविंद भी कहते थे कि हमारा पूरा जीवन योग है, चाहे हमें इसका बोध हो या न हो। योग जब स्वभाव में आता है, तो वो मानवीय एकता का आधार बन जाता है। योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है, योग केवल एक आयु वर्ग के लिए सीमित भी नहीं है। योग मानव के जीवन का, चेतना के साथ, ऊर्जा के साथ एक प्रकाश भी है। पीएम मोदी ने कहा कि 21 जून का ये दिन, पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण 21 जून का ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन बन गया है।











